Amla Ekadashi Vrat 2025 : 9 या 10 मार्च…. कब है आंवला एकादशी का व्रत? यहां जानें तारीख और महत्व

नई दिल्ली। Amla Ekadashi Vrat 2025 : सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इस दिन व्रत एवं पूजा-पाठ करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ‘आमलकी एकादशी’ कहा जाता है। इसे आंवला एकादशी और रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है।
Read More : Vastu Tips : घर में न रखें ये पौधे, ग्रहों पर पड़ता है बुरा असर, जानिए क्या कहते है जानकार…?
Amla Ekadashi Vrat 2025 : आमलकी एकादशी 2025 कब है?
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 9 मार्च 2025 को सुबह 07:45 बजे होगा और समापन 10 मार्च 2025 को सुबह 07:44 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार, आमलकी एकादशी का व्रत 10 मार्च 2025, सोमवार को रखा जाएगा।
Amla Ekadashi Vrat 2025 : आमलकी एकादशी व्रत पारण समय
- व्रत का पारण एकादशी के अगले दिन द्वादशी तिथि में किया जाता है।
- पारण का समय: 11 मार्च 2025, मंगलवार को सुबह 06:35 बजे से 08:13 बजे तक।
- व्रत का पारण करने के बाद जरूरतमंदों को अन्न-दान करना शुभ माना जाता है।
Read More : Aaj Ka Panchang : फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Amla Ekadashi Vrat 2025 : आमलकी एकादशी 2025 के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 10 मार्च सुबह 04:59 से 05:48 तक
- गोधूलि मुहूर्त: 10 मार्च शाम 06:24 से 06:49 तक
- निशिता मुहूर्त: 11 मार्च रात 12:07 से 12:55 तक
- अभिजीत मुहूर्त: 11 मार्च दोपहर 12:12 से 12:52 तक
- अमृत काल: 11 मार्च दोपहर 12:08 से 12:55 तक
Read More : Health Tips : खाये मनभावन रसीले पपीता, बैली फेट को करें छू मंतर
Amla Ekadashi Vrat 2025 : आमलकी एकादशी व्रत विधि
- स्नान और संकल्प: एकादशी के दिन प्रातः स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
- भगवान विष्णु की पूजा: श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें।
- आंवला वृक्ष की पूजा: आंवले के वृक्ष के पास दीप जलाकर उसकी परिक्रमा करें।
- सत्संग और भजन-कीर्तन: इस दिन विष्णु सहस्रनाम और भगवद गीता का पाठ करना शुभ होता है।
- व्रत का पारण: द्वादशी तिथि के दिन व्रत खोलें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
Read More : Aaj Ka Panchang : फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…
Amla Ekadashi Vrat 2025 : आमलकी एकादशी व्रत का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, आमलकी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह व्रत सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की कृपा से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है और घर में शांति एवं समृद्धि बनी रहती है।