Kannada Actress Ranya Rao : कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, बार-बार दुबई यात्रा बनी गिरफ्तारी की वजह
Kannada Actress Ranya Rao : Kannada actress Ranya Rao arrested on charges of gold smuggling, frequent visits to Dubai became the reason for arrest

नई दिल्ली | Kannada Actress Ranya Rao : कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14.8 किलो सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने 3 मार्च 2025 (सोमवार रात) को उन्हें हिरासत में लेने के बाद आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। Kannada Actress Ranya Rao
जांच अधिकारियों के मुताबिक, रान्या राव दुबई से एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट से बेंगलुरु आई थीं। लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के कारण वे पहले से ही अधिकारियों के रडार पर थीं। जब उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, तो पुलिस ने कड़ी तलाशी ली, जिसमें उनके पास बड़ी मात्रा में सोना बरामद हुआ। अधिकारियों को शक है कि रान्या राव सोने की तस्करी में शामिल थीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई यात्रा करने के कारण उन पर संदेह हुआ। जब जांच और पूछताछ की गई, तो उनके पास भारी मात्रा में गैरकानूनी सोना मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु पहुंचने के बाद रान्या राव ने खुद को कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक की बेटी बताकर स्थानीय पुलिस से मदद लेने की कोशिश की। Kannada Actress Ranya Rao
READ MORE : Duacti Panigale V4 Price : 30 लाख रुपये में लॉन्च हुई Ducati की ये नई बाइक, जानिए आखिर इस बाइक में ऐसे क्या हैं खास फीचर्स?
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “यह कोई अकेली घटना नहीं हो सकती। हमें संदेह है कि यह एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। हम इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रहे हैं और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।” Kannada Actress Ranya Rao
अब अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उनके किसी पुलिस अधिकारी रिश्तेदार को इस तस्करी की जानकारी थी या वे गुमराह हुए थे। गिरफ्तारी के बाद रान्या राव को पूछताछ के लिए बेंगलुरु के HBR लेआउट में स्थित DRI मुख्यालय ले जाया गया।
READ MORE : Patna Bomb Blast : बमबारी से दहला पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस, मचा हड़कंप, छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प की सूचना
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वे अकेले इस तस्करी को अंजाम दे रही थीं या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा थीं। मामले की जांच जारी है और जल्द ही और जानकारी सामने आ सकती है। Kannada Actress Ranya Rao