Accident : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत

अंबिकापुर। Accident : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गुमगा के पास आज (रविवार) सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। इस हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 3 मृतक रायपुर के चंगोराभाटा के रहने वाले थे।
Read More : BIG ACCIDENT : एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 डॉक्टरों की मौत
Accident : बताया जा रहा है कि, स्कोडा रैपिड कार से पांचों युवक मैनपाट जा रहे थे। रस्ते में उदयपुर से पहले गुमगा के पास सामने से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होग गई। चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Accident : मिली जानकारी एक अनुसार 5 मृतकों में से तीन की पहचान दिनेश साहू, संजीव और राहुल के रूप में हुई है। जो रायपुर के निवासी थे। वहीं दो युवकों के नाम का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि रायपुर से तीन युवक मैनपाट के लिए निकले थे। वहीं रास्ते में कार में दो और युवक सवार हुए थे। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।