CrimeNational

Suicide Case : शादी के 6 महीने बाद इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Suicide Case : Engineer commits suicide 6 months after marriage, family accuses of dowry harassment

नई दिल्ली | Suicide Case : हैदराबाद के रायदुर्गम इलाके में एक 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर देविका ने आत्महत्या कर ली। उनकी शादी को सिर्फ छह महीने हुए थे। रविवार रात उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनके पति सतीश, जो खुद भी एक तकनीकी विशेषज्ञ हैं, ने पुलिस और देविका के परिवार को इस घटना की जानकारी दी। Suicide Case

सतीश के अनुसार, वह लिविंग रूम में सो रहे थे, तभी देविका ने अपने बेडरूम में पंखे से फांसी लगा ली। बाद में जब देखा गया तो वह मृत पाई गईं। Suicide Case

देविका और सतीश ने अगस्त 2024 में गोवा में प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद दोनों रायदुर्गम में एक अपार्टमेंट में रहने लगे। हालांकि, पुलिस की जांच में सामने आया है कि बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

READ MORE : Nothing Phone 3a Series : Vivo की बढ़ी टेंशन! Nothing ने लॉन्च किए 8GB RAM और AMOLED डिस्प्ले वाले दो नए स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

दहेज उत्पीड़न का आरोप

देविका की मौत के बाद उनकी मां रमादेवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश पैसों के लिए देविका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सतीश से पूछताछ की जा रही है। Suicide Case

READ MORE : CG Crime : चाकू के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोगों में फैला रहा था दहशत

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button