Big breaking : फिर हुआ बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, मचा हड़कंप, देखें Video…
Big breaking : फिर हुआ बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, मचा हड़कंप, देखें Video...

नई दिल्ली। Big breaking : दिल्ली के आनंद विहार से पुरी (ओडिशा) जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस (12876) एक अप्रत्याशित हादसे का शिकार हो गई। पहले से ही तीन घंटे की देरी से चल रही यह ट्रेन जब पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन से रात करीब 9:30 बजे रवाना हुई, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में यह दो हिस्सों में बंट जाएगी।
Big breaking : अचानक ट्रेन दो हिस्सों में बंटी
डीडीयू जंक्शन से महज छह किलोमीटर आगे बढ़ते ही ट्रेन ने झटके खाने शुरू कर दिए और फिर एक अनहोनी घट गई। स्लीपर कोच S4 का कपलिंग टूटने के कारण ट्रेन दो भागों में बंट गई। इंजन समेत छह कोच करीब 200 मीटर आगे निकल गए, जबकि पीछे की 15 बोगियां—जिनमें एसी कोच और गार्ड का डिब्बा भी शामिल था—पटरी पर छूट गईं।
Read more : CG Big Breaking : सुकमा के जंगल में हुई गोलीबारी, चारों ओर गूंज रही गोलियों की आवाज…
Big breaking : ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की खबर मिलते ही डीडीयू जंक्शन पर हड़कंप मच गया। रेलवे कंट्रोल रूम ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों हिस्सों को सावधानीपूर्वक वापस स्टेशन लाया गया। इंजन वाला हिस्सा प्लेटफॉर्म 7 पर रोका गया, जबकि बाकी बोगियां प्लेटफॉर्म 8 पर खड़ी की गईं।
Big breaking : रातभर चला मरम्मत कार्य
तेज फ्लडलाइट्स की रोशनी में रेलवे इंजीनियरों और तकनीशियनों ने बारीकी से निरीक्षण किया। पाया गया कि S4 स्लीपर कोच का कपलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था और इसे यात्रा के लिए अनुपयुक्त घोषित कर दिया गया। इस कोच के यात्रियों को अन्य बोगियों में शिफ्ट किया गया। घंटों की मेहनत के बाद, ट्रेन के दोनों हिस्सों को फिर से जोड़ा गया और आवश्यक परीक्षण के बाद इसे आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।
#WATCH | चंदोली, उत्तर प्रदेश: आनंद विहार से पुरी जा रही 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन, स्लीपर S4 बोगी का कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/VnPdapE47b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2025