International

Big Accident : बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, कई घायल

Big Accident : थाईलैंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, कई घायल

थाईलैंड। Big Accident : थाईलैंड के प्राचिनबुरी में एक भीषण बस दुर्घटना में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब एक टूर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Read More : Big Accident : हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 8 की मौत, 33 लोग घायल…

Big Accident : ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना एक ढलान वाली सड़क पर हुई, जहां बस के ब्रेक फेल हो गए। नियंत्रण खोते ही बस तेज रफ्तार में खाई में जा गिरी, जिससे बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई। इस बस में यात्रा कर रहे सभी लोग एक स्टडी ट्रिप पर निकले थे।

यह दर्दनाक हादसा राजधानी बैंकॉक से लगभग 155 किमी (96 मील) पूर्व में हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में बचाव दल और चिकित्सा कर्मियों को घटनास्थल पर राहत कार्य करते हुए देखा जा सकता है।

Read More : BIG ACCIDENT : महाकुंभ से लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, ड्राइवर की मौत

Big Accident : प्रधानमंत्री ने जताया शोक, की जांच की घोषणा
थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट में कहा, “यदि जांच में यह पाया जाता है कि वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया गया था, तो उन वाहनों और लापरवाह चालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि सभी वाहनों का उचित निरीक्षण किया जाना चाहिए और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button