BREAKING NEWS : कोर्ट के बाहर भीषण फायरिंग! बॉक्सर की हत्या के आरोपी पर सुनवाई के दौरान मचा हड़कंप, 3 लोग घायल
BREAKING NEWS : Heavy firing outside the court! There was a commotion during the hearing of the accused of the murder of a boxer, 3 people were injured

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : जर्मनी के बीलेफेल्ड शहर में एक कोर्ट के बाहर अचानक फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। यह गोलीबारी पेशेवर बॉक्सर बेसार निमानी की हत्या के आरोपी हुसैन अक्कुर्ट के मामले में सुनवाई के दौरान हुई। फायरिंग कोर्ट के एग्जिट गेट से लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे हुई। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। BREAKING NEWS
पुलिस ने अब तक एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी आसपास की किसी इमारत में छिपा हुआ है। सुरक्षाबलों ने हेलीकॉप्टर की मदद से पूरे इलाके की तलाशी शुरू कर दी है। हुसैन अक्कुर्ट के मुकदमे को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस घटना के बाद कोर्ट में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है।
READ MORE : CG BREAKING : मां दंतेश्वरी पहाड़ पर दिखा दुर्लभ काला तेंदुआ, स्थानीय लोगों में डर का माहौल…देखें Video
38 वर्षीय हुसैन अक्कुर्ट पर पेशेवर मुक्केबाज बेसार निमानी की हत्या का आरोप है। उसका मुकदमा आज सुबह शुरू हुआ था। उसे जुलाई 2024 में बेल्जियम की पुलिस की मदद से ब्रुसेल्स से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले का दूसरा संदिग्ध अयमान दाऊद किरीत अभी भी फरार है। मार्च 2023 में हुई बेसार निमानी की हत्या के पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ बताया जा रहा है। BREAKING NEWS
READ MORE : CG BREAKING : महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, 10 घायल…एक की हालत गंभीर
कौन थे बेसार निमानी?
बेसार निमानी एक पेशेवर बॉक्सर थे, जिन्होंने 1997 में कोसोवो युद्ध के दौरान जर्मनी में शरण ली थी। उनका बॉक्सिंग करियर बेहद शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 27 में से 26 मुकाबले जीते। वह IBF यूरोपीय सुपर वेल्टरवेट खिताब और दो राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर चुके थे। 2019 में उन्होंने पेशेवर बॉक्सिंग से संन्यास ले लिया था। BREAKING NEWS