Chhattisgarh

CG BREAKING : मां दंतेश्वरी पहाड़ पर दिखा दुर्लभ काला तेंदुआ, स्थानीय लोगों में डर का माहौल…देखें Video

CG BREAKING : Rare black leopard seen on Maa Danteshwari hill, fear prevails among locals...Watch Video

डोंगरगढ़ | CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के छुरिया नगर पंचायत स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर के आसपास इन दिनों एक अनोखी हलचल देखी जा रही है। दुर्लभ प्रजाति का काला तेंदुआ पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्र में घूमता नजर आ रहा है। जहां यह दृश्य वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचक है, वहीं स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। CG BREAKING

काले तेंदुए की त्वचा पर सामान्य तेंदुए की तरह धब्बे होते हैं, लेकिन इनमें ‘मेलानिन’ (Melanin) की अधिकता के कारण यह पूरी तरह काला दिखाई देता है। आमतौर पर भारत में काले तेंदुए की मौजूदगी कर्नाटक के काबिनी जंगलों में देखी जाती है, लेकिन छुरिया के मां दंतेश्वरी पहाड़ पर इसकी उपस्थिति सभी को हैरान कर रही है। CG BREAKING

READ MORE : CG BREAKING : महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, 10 घायल…एक की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुआ रोजाना शाम करीब पांच बजे मुख्य सड़क के पास ऊंची चट्टानों पर आराम करता देखा जा रहा है। इसके बावजूद वन विभाग सिर्फ निगरानी की बात कहकर जिम्मेदारी से बचता नजर आ रहा है। CG BREAKING

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि विभाग की निष्क्रियता से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोग बच्चों की सुरक्षा और मवेशियों को चराने को लेकर चिंतित हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। CG BREAKING

READ MORE : BREAKING NEWS : सरकारी बस में युवती से दुष्कर्म, 23 सुरक्षा गार्ड निलंबित…आरोपी की तलाश जारी

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button