Chhattisgarh

CG NEWS : नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद की दौड़ में श्याम भोजवानी सबसे आगे, समीकरणों के हिसाब से लग सकती है दावेदारी पर मुहर

CG NEWS : नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद की दौड़ में श्याम भोजवानी सबसे आगे, समीकरणों के हिसाब से लग सकती है दावेदारी पर मुहर

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा : नगर पंचायत घरघोड़ा में उपाध्यक्ष पद के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। इस दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार के रूप में तीन बार के भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी का नाम उभरकर सामने आ रहा है। भोजवानी नगर पंचायत चुनाव में जीत की हैट्रिक बनाने वाले भाजपा के पहले पार्षद बन सकते हैं। 15 वार्डों में सबसे अधिक मतों से विजयी होने के कारण पार्टी का7 भरोसा उनके पक्ष में जाता दिख रहा है। इससे पहले वह वार्ड क्रमांक 8 से दो बार चुनाव जीत चुके थे और इस बार अपने ग्रह वार्ड से जीतकर आए हैं। भाजपा नेतृत्व उनकी निष्ठा और अनुभव को देखते हुए उन्हें उपाध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार मान सकता है।

CG NEWS : अन्य प्रमुख दावेदार भी मैदान में

CG NEWS : श्याम भोजवानी के अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए अन्य नाम भी चर्चा में हैं। इनमें अनिल लकड़ा का नाम प्रमुख है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में दूसरी बार चुनाव जीता है। वहीं, कल्पना रितेश शर्मा भी इस पद के लिए संभावित उम्मीदवारों में मानी जा रही हैं। वार्ड क्रमांक 13 से पहली बार चुनाव जीतने वाली कल्पना शर्मा भाजपा के युवा मोर्चा से जुड़े रितेश शर्मा की पत्नी हैं। माना जा रहा है कि जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान के करीबी होने के चलते शर्मा परिवार को टिकट दिलाने में आसानी हो सकती है।

Read More : CG NEWS : नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद की दौड़ में श्याम भोजवानी सबसे आगे, समीकरणों के हिसाब से लग सकती है दावेदारी पर मुहर

CG NEWS : इसके अलावा, पहली बार चुनाव जीतने वाले यश सिन्हा का नाम भी संभावित प्रत्याशियों में लिया जा रहा है। मात्र 11 मतों के अंतर से विजयी हुए सिन्हा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नजदीकी माने जाते हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक खुलकर अपनी दावेदारी नहीं की है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनका नाम चर्चा में बना हुआ है।

CG NEWS : भोजवानी की दावेदारी सबसे मजबूत

CG NEWS : कुल मिलाकर, भाजपा में उपाध्यक्ष पद के लिए जारी मंथन में श्याम भोजवानी सबसे मजबूत उम्मीदवार बनकर उभर रहे हैं। इससे पहले भी वह दो बार अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। तीन दशकों से पार्टी से जुड़े भोजवानी का लंबा राजनीतिक अनुभव और वार्ड में मजबूत पकड़ उनकी दावेदारी को और मजबूती प्रदान कर रही है। भाजपा जल्द ही इस पद के लिए अंतिम निर्णय ले सकती है।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button