Chhattisgarh

CG Breaking : खुशखबरी! कामकाजी महिलाओं के लिए 202 करोड़ की लागत से प्रदेश में बनाए जाएंगे 6 हाॅस्टल, राजधानी में 48 करोड़ में बनेंगे तीन

CG Breaking : खुशखबरी! कामकाजी महिलाओं के लिए 202 करोड़ की लागत से प्रदेश में बनाए जाएंगे 6 हाॅस्टल, राजधानी में 48 करोड़ में बनेंगे तीन

 

रायपुर। CG Breaking : प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, केंद्र शासन की विशेष सहायता से छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 6 हाॅस्टल बनाए जाएंगे। इसके लिए केन्द्र के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 202 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इनमें राजधानी में तीन के साथ ही नवा रायपुर में सेक्टर-16 में एक और बिलासपुर तथा सिरगिट्टी में सीएसआईडीसी को दो हॉस्टल के लिए राशि दी गई है।

CG Breaking : बताया गया कि, राजधानी रायपुर में कामकाजी महिलाओंके लिए लगभग 48 करोड़ रुपए की लागत से तीन वर्किंग वूमन्स हॉस्टल बनाए जाएंगे। इस हॉस्टल की योजना वर्ष 2024 में केंद्र शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्र सरकार द्वारा 24 फरवरी को इस प्रस्ताव की मंजूरी दे दी गई है।

Read More : CG Breaking : शादी के कुछ दिन पहले युवक ने उठाया खौफनाक कदम, खुद को किया आग के हवाले, परिजन रह गए सन्न, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

CG Breaking : नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने बताया कि 250-250 बेड के इस हॉस्टल के बनने से राजधानी में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवासीय सुविधा सस्ती दर पर मिलेगी। तीनों हॉस्टल तीन माले की होगी। इनमें से प्रत्येक हॉस्टल में 250-250 बेड का इंतजाम किया जाएगा। हॉस्टल के कमरे डबल बेडरूम वाले होंगे और उसमें अटैच वासरूम रहेगा। कोशिश रहेगी कि सभी हॉस्टल में मेस की सुविधा रहे, जिससे कामकाजी महिलाओं को नाश्ता व खाने के लिए बाहर न जाना पड़े।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button