
IPS officer Khurana : देहरादून। कैंसर से जूझ रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। 2004 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी केवल खुराना की गिनती प्रदेश के सबसे उत्कृष्ट अधिकारियों में होती थी। उनके निधन से पुलिस विभाग और प्रदेश को बड़ी क्षति हुई है।
IPS officer Khurana : केवल खुराना हरिद्वार और देहरादून के एसएसपी रह चुके थे। उन्होंने देहरादून में यातायात व्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपराध नियंत्रण में भी सक्रिय योगदान दिया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीजीपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित प्रदेशवासियों ने शोक व्यक्त किया है।
IPS officer Khurana : केवल खुराना की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और प्रशासनिक क्षमता के लिए उन्हें हमेशा सराहा गया। उनके असमय निधन से उनके परिवार, उत्तराखंड पुलिस महकमे, सहयोगियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी, किशन नगर लाया जाएगा।
READ MORE : RAIPUR CRIME : सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, 2 बालक सहित 3 गिरफ्तार, जेल जाने के बाद भी नहीं सुधरे आरोपी
IPS officer Khurana : केवल खुराना ने कई जिलों में एसपी, एसएसपी, निदेशक यातायात और होमगार्ड के रूप में अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं। वर्तमान में वह आईजी ट्रेनिंग के पद पर कार्यरत थे, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण वे इलाज के लिए दिल्ली में थे। आईपीएस अधिकारी केवल खुराना को साहित्य और संगीत में भी गहरी रुचि थी, और वह एक गजल गायक के रूप में भी उभरे थे।
IPS officer Khurana : केवल खुराना उत्तराखंड के पहले यातायात निदेशक भी बने थे। उन्होंने चार सालों तक इस पद पर कार्य करते हुए ट्रैफिक ऑय एप की शुरुआत की और यातायात सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें फिक्की द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया था।