NationalBusiness

PM Kisan : देश के करोड़ो किसानों को आज मिलेगी खुशखबरी! PM मोदी जारी करेंगे सम्मान निधि की 19वीं किस्त, इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ…

PM Kisan : देश के करोड़ो किसानों को आज मिलेगी खुशखबरी! PM मोदी जारी करेंगे सम्मान निधि की 19वीं किस्त, इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ...

 

नई दिल्ली। PM Kisan : देश के करोड़ो किसानों को आज खुशखबरी मिलने वाली हैं। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के भागलपुर जाएंगे, जहां वह किसानों के कल्याण और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। पीएम मोदी भागलपुर में किसानों को विशेष लाभ देने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस मौके पर वह एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे, जिसमें लगभग 5 लाख किसानों के शामिल होने की संभावना है। इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद रहेंगे।

PM Kisan : प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 2:15 बजे किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है, जो तीन किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर 2,000 रुपये के हिसाब से भेजी जाती है। इसके साथ ही पीएम मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जो राज्य के कृषि क्षेत्र को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से हैं।

Read More : PM-KISAN : किसानों का इन्तजार जल्द होगा ख़त्म! PM मोदी इस दिन जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त, 9.8 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

PM Kisan : किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को कुछ आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करना होता है। सबसे महत्वपूर्ण है ई-केवाईसी की प्रक्रिया, जिसे पूरा किए बिना किसान 19वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसके अलावा, किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक खाता, जमीन के दस्तावेज, और निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके साथ ही जमीन का सत्यापन भी जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को रोका जा सके। यदि किसी किसान के पास इनमें से कोई दस्तावेज़ नहीं हैं, तो वे पीएम किसान योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button