EntertainmentInternationalNational

Maniac Song: हनी सिंह ने नए गाने में रखी भोजपुरी लाइनें, चंद घंटों में मिले लाखों व्यू

Maniac Song: हनी सिंह ने नए गाने में रखी भोजपुरी लाइनें, चंद घंटों में मिले लाखों व्यू

Maniac Song: हनी सिंह अपने गानों को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते है और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। जैसे ही हनी सिंह का नया गाना रिलीस हुआ इस गाने पर व्यूज और कमेंट के बाढ़ सी आ गयी। महज़ 1 दिन में इस गाने पर मिलियंस व्यूज और हज़ारो में कमेंट देखने को मिल रहे है। पर इस बार इनके गाने में कुछ अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। इस बार आपको हनी सिंह के गाने में आपको भोजपुरी तड़का भी देखने को मिलेगा।

Maniac Song: हनी सिंह के नए गाने ने आते ही धूम मचा दी लोगो के बिच यह गाना रातों रात वायरल हो गया। आपको बता दें इस बार हनी सिंह ने अपने गाने में भोजपुरी लाइनें रखी है और इतना ही नहीं इस गाने के लिए उन्होंने भोजपुरी की मशहूर सिंगर रागिनी विश्वकर्मा की दो छोटी-छोटी लाइनें रखी हैं। वही गाने की भोजपुरी लाइनों को बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता पर फिल्माया गया है।

READ MORE : Honey-Badshah Dispute : दुश्मनी में आया नया मोड़! Honey Singh ने ताना मारा तो घबरा गए Badshah, और कर दिया ये काम…

Maniac Song: इस गाने में हनी सिंह के साथ ईशा गुप्ता भी भी है जो की भोजपुरी लाइनों पर थिरकते नजर आएंगी। वही हनी सिंह इस गाने में ‘आई एम अ मैनिएक’ गाते दिख रहे हैं। इसके अलावा, भोजपुरी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा की आवाज में – ‘दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी’ वाली लाइन गाने को अलग लेवल पर ले जाती है। यही वजह है की यह गाना भोजपुरी गाने के फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

Maniac Song: रागिनी विश्वकर्मा भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर है, बिहार और यूपी में उनके बहुत सरे फैंस है। इससे पहले भी उनके बहुत सारे गाने काफ़ी हिट साबित हुए है। उनका एक गाना ‘पंखा कूलर से न गर्मी बुझाला’ गाने को 95 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा उनके दूसरे गाने जैसे – जोड़ी बनल रहे दुल्हा दुल्हिन के और प्यार में जीएसटी भी लोगो को बहुत पसंद आये थे।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button