CM Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, कहा- एकता हमारा सबसे बड़ा हथियार
CM Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

CM Hemant Soren:झारखंड: हेमंत सोरेन (Hemant Soren)ने चौथी बार झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। गुरुवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विश्वास मत प्राप्त करने के बाद, हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है। इस शपथ कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता शामिल हुए, जिनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)और तेजस्वी यादव जैसे इंडिया गठबंधन के नेता शामिल थे। इससे पहले कांग्रेस महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि विधानसभा में विश्वास मत प्राप्त करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
READ MORE: Gariaband Braking : धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी से मचा हड़कंप, किसानों ने किया प्रदर्शन
CM Hemant Soren:हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में नितिल सोरेन ने कहा, “मैं अपने पिता के लिए खुश हूं… यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आदिवासियों और राज्य के लिए काम कर रहा है।” बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रांची पहुंचे और कहा कि इंडिया गठबंधन हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार को अगले पांच साल तक चला कर झारखंड को आगे बढ़ाएगा। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी शपथ समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कहा कि जनता ने फिर से सरकार बनाई है, और वे इस विश्वास के लिए आभारी हैं।
CM Hemant Soren:हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि यह दिन राजनीतिक जीत का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और एकता के संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की महान धरा ने हमेशा संघर्ष को जन्म दिया है, और झामुमो उसी विरासत के साथ आगे बढ़ रहा है। हेमंत सोरेन ने यह भी कहा, “हमारी लड़ाई निरंतर है और यह कभी खत्म नहीं होगी। जब भी हमें पीछे धकेला गया, हमने आगे बढ़कर अपनी आवाज़ को प्रखर किया। एकता हमारा सबसे बड़ा हथियार है, जिसे न तो तोड़ा जा सकता है और न ही चुप कराया जा सकता है।