Road Accident : कंटेनर ने कई गाड़ियों को रौंदा, घटना स्थल पर मच गई चीख-पुकार

Nashik Road Accident : महाराष्ट्र के नासिक जिले के चांदवड़ में एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा तब हुआ जब मालेगांव की ओर जा रहे एक कंटेनर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कंटेनर हाईवे पर तीन से चार कारों से टकरा गया। इसके बाद एक ट्रक और एक बस भी आपस में भिड़ गए, जिससे घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Road Accident : हादसे में मालेगांव के भारत नगर निवासी उषा मोहन देवरे (45 वर्ष) की मौत हो गई। घायलों को तुरंत चांदवड़ उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इस हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहत और बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 108 एंबुलेंस, सोमाटोल एंबुलेंस और टोल प्लाजा की एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही, जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। प्रशासन को जाम को खोलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
Read More : Road Accident : सड़क दुर्घटनाओं में 11 की मौत, 7 घायल, पुलिस ने घटना की दी जानकारी
Nashik Road Accident : हादसे के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों से हाईवे पर सतर्कता बरतने की अपील की है। यह हादसा इतना भीषण था कि कई वाहन पूरी तरह से चकनाचूर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंची। इस हादसे के कारण राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था।
READ MORE: ICC Champions Trophy 2025 : दुबई में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, पाकिस्तान पर लटकी तलवार, आज भारत से हारा तो हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर!
Nashik Road Accident : गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में नासिक के सावतपुरा घाट से सूरत जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई थी। बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 लोग घायल हो गए थे।