Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी के दिन न करें ये 5 काम, तामसिक भोजन से बचें
Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी के दिन न करें ये 5 काम, तामसिक भोजन से बचें

Vijaya Ekadashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, 24 फरवरी 2025 को विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत विशेष रूप से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए होता है, और इसे भगवान श्रीविष्णु की पूजा-अर्चना के दिन के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जाती है और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस दिन कुछ विशेष कार्यों को शुभ माना जाता है, जबकि कुछ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि विजया एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं।
Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी के दिन क्या न करें
1. आहार में परहेज: इस दिन चावल, मसूर दाल, चना दाल, उड़द दाल, गोभी, गाजर, पालक और शलजम का सेवन नहीं करना चाहिए। एकादशी के दिन सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए।
2. नकारात्मक विचारों से बचें: इस दिन मन में नकारात्मक विचार लाने से बचें। ईर्ष्या, क्रोध, बेईमानी और जलन से दूर रहें।
3. पान न खाएं: इस दिन पान खाना मना है।
4. स्वच्छता का ध्यान रखें: एकादशी के दिन स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, लेकिन बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं कटवाने चाहिए।
5. तुलसी का पत्ता न तोड़ें: भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय हैं, इसलिए इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। एक दिन पहले ही पत्ते तोड़कर रख सकते हैं।
6. तामसिक भोजन से बचें: प्याज, लहसुन और मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें।
Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी के दिन क्या करें?
1. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा: इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के साथ तुलसी के पौधे की पूजा करना चाहिए। यह पूजा जीवन में सुख, समृद्धि और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए बहुत शुभ मानी जाती है।
Vijaya Ekadashi 2025: 2. दान का महत्व: इस दिन काला तिल, गुड़, हल्दी, अनाज, वस्त्र और धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दान भगवान विष्णु को प्रसन्न करता है और समस्त दोषों से मुक्ति दिलाता है।विजया एकादशी का व्रत करने से जीवन में शांति, समृद्धि और सुख-शांति का वास होता है, साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।