NationalChhattisgarh

PM-KISAN : किसानों का इन्तजार जल्द होगा ख़त्म! PM मोदी इस दिन जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त, 9.8 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

PM-KISAN : किसानों का इन्तजार जल्द होगा ख़त्म! PM मोदी इस दिन जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त, 9.8 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

 

नई दिल्ली। PM-KISAN : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत 9.8 करोड़ किसानों के खातों में सीधे करीब 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

Read More : PMKSNY : 19वीं किस्त से पहले याद से जरूर करा लें ये काम, नहीं तो योजना से हो जाएंगे वंचित! पढ़े काम की खबर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया कि मोदी सरकार का मुख्य लक्ष्य किसानों का कल्याण सुनिश्चित करना है। इसमें उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने, फसलों के उचित दाम दिलाने, नुकसान की भरपाई, कृषि विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण पहल शामिल हैं।

PM-KISAN : भागलपुर में होने वाले इस वृहद किसान सम्मान सम्मेलन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर देशभर के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें करीब ढाई करोड़ किसान प्रत्यक्ष या वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button