
नई दिल्ली। Delhi CM Oath Ceremony : दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में वापसी की है। रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जहां उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और के.पी. मौर्य, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Read More : Delhi New CM : कौन है रेखा गुप्ता? जो संभालेंगी दिल्ली की कमान, यहां जानें सब कुछ… (Delhi CM Oath Ceremony)
Delhi CM Oath Ceremony : इस मौके पर प्रवेश वर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि पंकज सिंह, आशीष सूद, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। भाजपा ने अपने मंत्रिमंडल में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है, जिसमें पंकज सिंह राजपूत समुदाय से और रवींद्र इंद्रराज दलित समुदाय से आते हैं।
शपथ ग्रहण से पहले, रेखा गुप्ता ने मरघट वाले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। समारोह के दौरान, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और दिल्ली के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।