Sonakshi Sinha : सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की ‘लुटेरा’ एक बार फिर होगी सिनेमाघरों में रिलीज
Sonakshi Sinha : सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की 'लुटेरा' एक बार फिर होगी सिनेमाघरों में रिलीज

Sonakshi Sinha : बॉलीवुड की हिट जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की फिल्म *लुटेरा* एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, लेकिन उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली थी और इसे फ्लॉप का टैग भी मिला था। हालांकि, फिल्म को बाद में देख कर कई लोगों ने इसे सराहा और उनकी राय थी कि यह फिल्म फ्लॉप नहीं होनी चाहिए थी। अब जब फिल्म दोबारा रिलीज हो रही है, तो कुछ लोग काफी उत्साहित हैं, वहीं कुछ का मानना है कि यह फिल्म फिर से फ्लॉप हो सकती है।
Sonakshi Sinha : पीवीआर सिनेमाज* ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है और पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, “वक्त आ गया है। बड़े पर्दे पर फिर अनुभव करें लुटेरा का जादू, 7 मार्च से। फिल्म के दोबारा रिलीज़ होने पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इस ऐलान को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं, ये फिल्म दोबारा रिलीज होनी चाहिए।” एक और यूजर ने कहा, “यह मेरी पसंदीदा फिल्म है।” जबकि कुछ यूजर्स ने इस पर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जैसे एक यूजर ने इसे कचरा बताया और दूसरे ने लिखा, “फ्लॉप को फिर से फ्लॉप कराओगे।”
READ MORE: Punjab News : 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त , भ्रष्टाचार पर सरकार की बड़ी कार्रवाई
Sonakshi Sinha : फिल्म की IMDb रेटिंग
Sonakshi Sinha : फिल्म की IMDb रेटिंग 7.4 है, जो इसकी अच्छी काहानी और अभिनय को दर्शाती है। विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म *ओ हेनरी* की कहानी *द लास्ट लीफ* पर आधारित है। फिल्म की दोबारा रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया देखना दिलचस्प होगा।