
मुंबई। Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज बाजार 28 अंकों की गिरावट के साथ 75,939.18 पर बंद हुआ। वही निफ्टी भी हल्की गिरावट के साथ 22,932.90 पर बंद हुआ हैं। बता दे कि आज दिन की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन कारोबार के अंत तक कुछ हद तक सुधार देखने को मिला।
Read More : Stock Market : शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, बढ़त के बाद फिसले सेंसेक्स और निफ्टी, जानें किन सेक्टर्स में आई गिरावट
टॉप गेनर्स स्टॉक्स: डिफेंस और मेटल सेक्टर में बढ़त
- आज के कारोबार में निफ्टी 50 के कुछ शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया, खासकर डिफेंस और मेटल सेक्टर के स्टॉक्स में अच्छी बढ़त देखी गई।
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयरों में 3.60% की बढ़त हुई और यह 253.40 के स्तर पर बंद हुआ।
- Hindalco के शेयर 2.43% चढ़कर 626.30 के स्तर पर क्लोज हुए।
- Eicher Motors ने 1.94% की बढ़त दर्ज की और इसके शेयर 4,811 पर बंद हुए।
- L&T के शेयरों में 1.74% का उछाल आया और यह 3,276 के स्तर पर क्लोज हुआ।
- Axis Bank के शेयर 1.74% की बढ़त के साथ 1,011 के स्तर पर बंद हुए।
टॉप लूजर्स स्टॉक्स: IT और फार्मा सेक्टर में गिरावट
- वहीं, कुछ शेयरों में भारी गिरावट भी देखने को मिली, खासकर IT और फार्मा सेक्टर के स्टॉक्स में दबाव रहा।
- Dr. Reddy’s के शेयरों में सबसे अधिक 2.64% की गिरावट दर्ज की गई, और यह 1,166 के स्तर पर बंद हुआ।
- TCS के शेयर 2.31% गिरकर 3,784 के स्तर पर क्लोज हुए।
- Infosys में 2.23% की गिरावट आई और यह 1,811 के स्तर पर बंद हुआ।
- HUL के शेयर 1.99% लुढ़ककर 2,250 के स्तर पर बंद हुए।
- Adani Enterprises के शेयर 1.78% की गिरावट के साथ 2,181 के स्तर पर क्लोज हुए।