Clean Yamuna : शुरू हुई यमुना की सफाई, कचरा हटाने के लिए नदी में उतरीं कई हाईटेक मशीनें
Clean Yamuna : शुरू हुई यमुना की सफाई, कचरा हटाने के लिए नदी में उतरीं कई हाईटेक मशीनें

नई दिल्ली। Clean Yamuna : यमुना नदी की सफाई अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली में जल प्रदूषण को कम करने और नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। सरकार की चार सूत्री रणनीति के तहत पहला कदम नदी में जमा कचरा, गाद और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाना है।
यमुना की सफाई में ट्रैश स्कीमर, वीड हार्वेस्टर और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट जैसी अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये मशीनें जल में तैरते कचरे को निकालने, जलीय खरपतवार हटाने और नदी तल की गाद को साफ करने में मददगार साबित हो रही हैं।
Read More : Delhi-Ncr Earthquake Today : दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.3
Clean Yamuna : दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इस अभियान की निगरानी शुरू कर दी है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सफाई कार्य में कोई देरी न हो। मुख्य सचिव और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे सफाई कार्य की नियमित समीक्षा करें और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं।
Clean Yamuna : बता दे कि, दिल्ली विधानसभा चुनावों में यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा था। पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली में वादा किया था कि वो यमुना को साफ करने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि आप सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कुछ नहीं किया और लोगों की आस्था का अपमान किया है। इससे पहले, बीजेपी ने भी कहा था कि नई सरकार केंद्र के साथ मिलकर यमुना रिवर फ्रंट विकसित करेगी और नदी को फिर से जीवंत करने के लिए यमुना कोष स्थापित करेगी। दिल्ली चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतीं। इस तरह 26 साल बाद भाजपा दिल्ली में फिर से सत्ता में लौटी। 2013 से सरकार चला रही आप को सिर्फ 22 सीटें मिलीं।