ChhattisgarhPolitical
त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 : पहले चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग…
त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 : पहले चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग...

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की सतर्क निगरानी में चुनाव कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा:
– पुरुष मतदाता – 27.32%
– महिला मतदाता – 27.84%
– कुल औसत मतदान– 27.68%