ChhattisgarhHealth

CG BREAKING : फूड पॉइजनिंग से एक बच्ची की मौत, 15 अन्य लोगों का चल रहा इलाज…सीएम साय ने जताया दुख

CG BREAKING : फूड पॉइजनिंग से एक बच्ची की मौत, 15 अन्य लोगों का चल रहा इलाज...सीएम साय ने जताया दुख

कोंडागांव | CG BREAKING : जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम हंगवा में फूड पॉइजनिंग के कारण एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग बीमार हो गए। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने पीड़ितों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। CG BREAKING

घटना की जानकारी मिलते ही, साय के मंत्रिमंडल के सहयोगी केदार कश्यप ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल लिया और अधिकारियों व चिकित्सकों को इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। CG BREAKING

READ MORE: BIG BREAKING : चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो शिक्षक निलंबित, 118 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

11 फरवरी को एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान चिकन खाने के बाद ग्राम हंगवा के 15 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। 12 फरवरी को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अब सभी का स्वास्थ्य सुधारने की दिशा में है। एक मरीज अंतू राम की हालत अधिक खराब थी, लेकिन अब उनकी सेहत में भी तेजी से सुधार हो रहा है। CG BREAKING

READ MORE:  CG BREAKING : साउथ सूडान में प्रताड़ित भारतीय युवक की कहानी! 40 हजार की नौकरी के वादे में घटी दर्दनाक घटना, साढ़े 15 लाख देकर छूटा

सिविल सर्जन डॉ. आरसी ठाकुर ने बताया कि सभी मरीज अभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें तब तक छुट्टी नहीं दी जाएगी जब तक वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कैंप भी लगाए जा रहे हैं और लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जिन लोगों ने पारिवारिक कार्यक्रम में भोजन किया था, उनके घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। वे स्वयं भी हंगवा गए थे और सभी व्यक्तियों की जांच की जा रही है। वर्तमान में सभी की स्थिति सामान्य है और सभी स्वस्थ हैं। CG BREAKING

READ MORE:  CG BREAKING : कल 9 बजे से 104 टेबल पर होगी मतगणना, डाक मतपत्रों के बाद EVM से होगी गिनती…मतगणना स्थल पर कड़े पुलिस बल की तैनाती

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button