Mahakumbh 2025 : राहुल और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को संगम में लगाएंगे डुबकी, दिग्गज हस्तियों का शामिल होना जारी…
Mahakumbh 2025 : राहुल और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को संगम में लगाएंगे डुबकी, दिग्गज हस्तियों का शामिल होना जारी...

नई दिल्ली | Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी 16 फरवरी को संगम में डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, उनका कार्यक्रम लगभग फाइनल हो चुका है और अब उनकी यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच, महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। बुधवार को ही छत्तीसगढ़ के पूरे मंत्रिमंडल, सांसदों और विधायकों ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई थी। Mahakumbh 2025
महाकुंभ में अब तक 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं, जिनमें देश-विदेश के कई बड़े नाम भी शामिल हैं। अब तक कुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (मंत्रिमंडल समेत) सहित कई प्रमुख हस्तियां डुबकी लगा चुकी हैं। Mahakumbh 2025
READ MORE: CG CRIME : रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती की लाश मिली, ट्रेन से कटकर हुई मौत, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
इसके अलावा 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मंत्रिमंडल, सांसद, विधायक, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी संगम में स्नान कर चुके हैं। Mahakumbh 2025
READ MORE: Today Market : शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर हुए बंद
साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री, अनुपम खेर, मिलिंद सोमण, निधिश्री, ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल, कवि कुमार विश्वास, क्रिकेटर सुरेश रैना, अंतरराष्ट्रीय पहलवान खली, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सहित कई बड़ी हस्तियां महाकुंभ में डुबकी लगा चुकी हैं। Mahakumbh 2025