National

Valentine’s Day 2025 : कौन है संत वैलेंटाइन? हर साल 7 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे हर? जानें…

Valentine's Day 2025 : कौन है संत वैलेंटाइन? हर साल 7 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे हर? जानें...

नई दिल्ली। Valentine’s Day 2025 : वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है और यह प्रेम व स्नेह का उत्सव माना जाता है। इसकी शुरुआत संत वैलेंटाइन की याद में हुई थी, जिनका प्रेम और बलिदान इस दिन से जुड़ा हुआ है।

वैलेंटाइन डे का इतिहास (Valentine’s Day 2025)
इसका इतिहास रोमन साम्राज्य से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि तीसरी सदी में रोम के सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने अपने सैनिकों को शादी करने से मना कर दिया था, क्योंकि उनका मानना था कि शादी करने से सैनिक कमजोर हो जाते हैं।

Read more : Valentine Week 2025 : 7 फरवरी से शुरू हो जाएगा इजहार-ए-इश्क का सप्‍ताह, जानें कौन से दिन क्या हैं?

लेकिन संत वैलेंटाइन ने इस आदेश का विरोध किया और गुप्त रूप से प्रेमी जोड़ों की शादी करवाई। जब यह बात सम्राट को पता चली, तो उन्होंने 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन को मौत की सजा दे दी।

कैसे मनाया जाता है वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day 2025)
आज के समय में, यह दिन प्यार, रोमांस और दोस्ती के रूप में मनाया जाता है। लोग अपने प्रियजनों को फूल, गिफ्ट, चॉकलेट और कार्ड देकर अपना प्यार जताते हैं। यह सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका के लिए नहीं बल्कि दोस्तों और परिवार के लिए भी खास होता है।

वैलेंटाइन वीक (Valentine’s Day 2025)
– 7 फरवरी – रोज डे (फूल देकर प्यार जताने का दिन)
– 8 फरवरी – प्रपोज डे (प्रेमी को प्यार का इज़हार करने का दिन)
– 9 फरवरी – चॉकलेट डे (चॉकलेट देकर प्यार मिठास बढ़ाने का दिन)
– 10 फरवरी – टेडी डे (प्यारे टेडी बियर गिफ्ट करने का दिन)
– 11 फरवरी – प्रॉमिस डे (रिश्ते में वफादारी का वादा करने का दिन)
– 12 फरवरी – हग डे (गले लगाकर अपनापन जताने का दिन)
– 13 फरवरी – किस डे (अपने प्यार का इज़हार करने का दिन)
– 14 फरवरी – वैलेंटाइन डे (प्यार का जश्न मनाने का दिन)

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button