BREAKING NEWS : सीएम बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद बड़ा कदम, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू…आदेश जारी
BREAKING NEWS : सीएम बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद बड़ा कदम, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू...आदेश जारी

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है, यह कदम मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद उठाया गया है। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति शासन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। एन बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन इस बीच राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। BREAKING NEWS
बता दें कि मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दिया था, जब राज्य विधानसभा में कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाना था। इसके बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने आज राजभवन में बैठक की, जिसमें सीआरपीएफ की तैनाती और परिचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। BREAKING NEWS
READ MORE: Sanam Teri Kasam 2 Update : ‘सनम तेरी कसम 2’ में ‘दिलजला आशिक’ के किरदार में दिखेंगे सलमान खान? फिल्म मेकर्स ने दिया बड़ा बयान
राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्णय संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत लिया गया है, जब राज्य सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार अपनी कार्यवाही नहीं चला सकती है। BREAKING NEWS