Big Breaking : गन्ने से भरी ट्रॉली में जा घुसी अनियंत्रित कार, तीन दोस्तों सहित चार की मौत
Big Breaking : गन्ने से भरी ट्रॉली में जा घुसी अनियंत्रित कार, तीन दोस्तों सहित चार की मौत

लखीमपुर खीरी। Big Breaking : उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी के थाना निघासन क्षेत्र में ढखेरवा-निघासन स्टेट हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जहां एक कार गन्ने से भरी ट्रॉली में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंचर बना रहे एक मिस्त्री की भी जान चली गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Big Breaking : तेज रफ्तार बनी मौत की वजह
निघासन कस्बे के पटेल नगर निवासी शिवसागर के मुताबिक, उनका 22 वर्षीय बेटा दिग्विजय अपने दोस्तों के साथ रात करीब सवा दस बजे ढखेरवा जा रहा था। हाजरा फार्म के पास सड़क किनारे गन्ने से भरी दो ट्रॉलियां खड़ी थीं, जिनमें उनकी कार तेज रफ्तार से जा घुसी। इस भीषण टक्कर में चौधरी पुरवा निवासी संजय (24), रजनीश (19) और लवकुश (23) की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More : CG BIG BREAKING : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, पटरी से उतरी AC कोच, मचा हड़कंप…
Big Breaking : मिस्त्री की भी गई जान, तीन घायल
हादसे के वक्त ट्रॉली का पंचर बना रहे सिंगाही निवासी मिस्त्री अंसार (26) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, कार सवार चौधरी पुरवा निवासी दिग्विजय (21), अरुण (19) और घनश्याम पुरवा निवासी रवि (24) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Big Breaking : बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद दोस्त को छोड़ने जा रहे थे घर
जानकारी के अनुसार, चौधरी पुरवा निवासी दिग्विजय का जन्मदिन था और दोस्तों ने पार्टी के बाद उसे घर छोड़ने का फैसला किया था। रास्ते में उनकी कार खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। पंचर बना रहे मिस्त्री अंसार भी इस हादसे की चपेट में आ गए।