CG News : हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, जंगल में छत-विक्षत अवस्था में मिला शव…गांव में दहशत का माहौल
CG News : हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, जंगल में छत-विक्षत अवस्था में मिला शव...गांव में दहशत का माहौल

रायगढ़ | CG News : जिले के ग्राम बरौद में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। आज सुबह जंगल में एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बंधन राठिया के रूप में हुई है, जो कल सुबह जंगल की ओर गया था। जानकारी के अनुसार, हाथी ने उसे जंगल में हमला कर मौत के घाट उतार दिया। CG News
जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने बंधन राठिया की खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान मृतक का शव बरोदा के जंगल में छत-विक्षत अवस्था में मिला। CG News
READ MORE: Good News : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में हुई 4 फीसदी की बढ़ोतरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा मोबाइल
घटना के बाद वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हाथियों का एक बड़ा झुंड विचरण कर रहा है, और वन विभाग को इस झुंड के बारे में जानकारी थी, लेकिन हाथियों की लोकेशन का पता नहीं चल पाया था। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है, और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। CG News