Rajim Kumbh Kalp 2025 : कल से शुरू हो रही राजिम कुंभ, साधु-संतों का लगेगा डेरा…जानें शाही स्नान की तिथि
Rajim Kumbh Kalp 2025 : कल से शुरू हो रही राजिम कुंभ, साधु-संतों का लगेगा डेरा...जानें शाही स्नान की तिथि

रायपुर | Rajim Kumbh Kalp 2025 : छत्तीसगढ़ के राजिम में कल यानी 12 फरवरी से कुंभ कल्प 2025 की शुरुआत हो रही है, जिसे “छत्तीसगढ़ का प्रयाग” भी कहा जाता है। इस वर्ष राजिम कुंभ में पहले शाही स्नान का आयोजन माघी पुनम के अवसर पर किया जाएगा। यह धार्मिक मेला 26 फरवरी तक चलेगा, और इस दौरान हजारों संत, साधु और अखाड़े के नागा साधु शामिल होंगे। Rajim Kumbh Kalp 2025
राजिम कुंभ कल्प का आयोजन हर साल होता है, लेकिन इस बार इसके स्वरूप को और भी भव्य बनाने के प्रयास किए गए हैं। त्रिवेणी संगम के किनारे मेला और आयोजनों के क्षेत्र का विस्तार किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। Rajim Kumbh Kalp 2025
READ MORE: Cricket News : क्रिकेट जगत से बड़ी खबर! इस धाकड़ बल्लेबाज ने अचानक लिया रिटायरमेंट का फैसला, फैंस भी हैरान
इस वर्ष तीन शाही स्नान होंगे-
1. पहला शाही स्नान 12 फरवरी को माघी पुनम के अवसर पर।
2. दूसरा शाही स्नान 21 फरवरी को जानकी जयंती के दिन।
3. तीसरा और अंतिम शाही स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर।
READ MORE: CG BREAKING : मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर! 15 दिन तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी…
इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। लोक कला, स्थानीय कलाकारों और सिनेमा जगत के कलाकारों के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। Rajim Kumbh Kalp 2025
राजिम कुंभ कल्प 2025 के मेला क्षेत्र का विस्तार कर इसे 52 एकड़ में आयोजित किया गया है, जिसमें छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक के लिए सुविधाएं और मनोरंजन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। Rajim Kumbh Kalp 2025
READ MORE: India’s Got Latent Controversy : अब सभी एपिसोड होंगे डिलीट? समय रैना और 30 अन्य के खिलाफ महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने दर्ज की FIR
राजिम कुंभ कल्प के आयोजन की सफलता के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है, जिसमें 50 से अधिक जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हैं।