CG Urban Body Polls : नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, प्रत्याशियों का भाग्य EVM में हो रहा कैद, पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतार
CG Urban Body Polls : नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, प्रत्याशियों का भाग्य EVM में हो रहा कैद, पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतार

रायपुर। CG Urban Body Polls : छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। मतदाता अपने नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों का चयन करने के लिए मतदान कर रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जिसमें नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। इस बार चुनावी प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से संपन्न हो रही है।
इस चुनाव में पूरे प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों में मतदान हो रहा है। कुल मिलाकर लाखों मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
Read More : CG election : रायपुर जिले के निकायों में बनाए गए 1290 मतदान केंद्र, कलेक्टर बोले- जागो कार्यक्रम तहत शत प्रतिशत मतदान का रहेगा प्रयास
CG Urban Body Polls : रायपुर और दुर्ग में इतने प्रत्याशी चुनावी मैदान पर
– रायपुर नगर निगम में इस बार 16 महापौर प्रत्याशी और 306 पार्षद उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
– दुर्ग नगर निगम में महापौर पद के लिए सिर्फ 2 प्रत्याशी हैं, जो इस चुनाव का सबसे कम आंकड़ा है।
मतदाताओं की संख्या और मतदान केंद्र
– रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 10.36 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
– जिले भर में 1290 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है, जहां 11.68 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे।
कब आएंगे नतीजे?
मतदान संपन्न होने के बाद 15 फरवरी को मतगणना होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।