Mungeli News :शांति, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्भीक मतदान संपन्न कराने किया गया फ्लेगमार्च
Mungeli News :शांति, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्भीक मतदान संपन्न कराने किया गया फ्लेगमार्च

Mungeli News :रजनीश सिंह/ मुंगेली : मुंगेली पुलिस कप्तान भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धीरही, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सालिक घृतलहरे, उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन संजय साहू एवं थाना प्रभारियों की उपस्थिति में 300 से अधिक पुलिस बल के साथ दिनांक 09.02.2025 को जिला मुख्याला मुंगेली में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया.
Mungeli News : फ्लैग मार्च की शुरुआत पुलिस कंट्रोल रूम से हुई, जहां से पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा का संदेश देते हुये अपील किया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने और भयमुक्त वातावरण में निर्भीक होकर मतदान करें। जिला मुख्यालय मुंगेली के अलावा जिले के विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायतें लोरमी, पथरिया, सरगांव, जरहागांव एवं बरेला में भी अलग-अलग फ्लेगमार्च कर लोगों को सुरक्षा का संदेश देते हुये शांति एवं भयमुक्त मतदान करने कि अपील किया गया।