Mahakumbh 2025 : प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, संगम में लगाई डुूबकी, देखें वीडियो
Mahakumbh 2025 : प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, संगम में लगाई डुूबकी, देखें वीडियो

प्रागराज। Mahakumbh 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंची। संगम में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बोट की सवारी की और पक्षियों को दाना भी खिलाया। राष्ट्रपति के इस ऐतिहासिक दौरे के तहत प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि वीवीआईपी दौरे के दौरान किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो।
Read More : Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में फिर लगा भारी जाम!, सड़कों पर लगी लंबी कतारें, घंटों तक लाइन में लोग
राष्ट्रपति मुर्मू इस यात्रा में 8 घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी। वे संगम स्नान के साथ-साथ अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
Mahakumbh 2025 : राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी यह एक प्रेरणादायी अवसर होगा। उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिलेगी। राष्ट्रपति मुर्मू शाम पौने 6 बजे प्रयागराज से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
#WATCH | Prayagraj, UP: President Droupadi Murmu takes a holy dip at Triveni Sangam during the ongoing Maha Kumbh Mela. pic.twitter.com/2PQ4EYn08b
— ANI (@ANI) February 10, 2025