
Election Results 2025 दिल्ली : दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 2 सीट जीती और 46 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 2 सीट जीती है, 20 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।
Election Results 2025 इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं।इस बीच, केजरीवाल को हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अमित शाह से मिलने पहुंचे। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच स्पीच देंगे।
Election Results 2025 केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर 20 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। इन्हें मिले वोट दो अंक तक भी नहीं पहुंच सके।
केजरीवाल, प्रवेश वर्मा से 3000 वोटों से हारे, जबकि संदीप दीक्षित को महज 3873 ही वोट ही मिले।
Election Results 2025 भाजपा की पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 39 सीटें बढ़ीं। वहीं, AAP को 39 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रही। एक भी सीट नहीं जीत सकी। भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ। वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही।
Election Results 2025 कुमार विश्वास ने केजरीवाल को निर्लज्ज-चरित्रहीन कहा
Election Results 2025 आप की हार पर कुमार विश्वास ने एएनआई से कहा, ‘करोड़ों लोग नौकरियां छोड़कर आए थे, दुश्मनियां ली थीं। उन सब की हत्या एक आत्ममुग्ध आदमी ने, चरित्रहीन आदमी ने अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए की। उसको ईश्वरीय विधान से दंड मिला। खुशी इस बात की भी है कि न्याय हुआ।’
Election Results 2025 प्रवेश वर्मा की बेटी बोली- जनता का धन्यवाद
Election Results 2025 नई दिल्ली से केजरीवाल को हराने वाले भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की बेटी सनिधि ने कहा, ‘ हम सभी खुश हैं। दिल्ली की पांच साल सेवा के लिए मेंडेट देने के लिए जनता का धन्यवाद।’
Election Results 2025 प्रियंका गांधी बोलीं- लोग बदलाव चाहते थे
Election Results 2025 वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, “यह रिजल्ट आने ही थे। हर मीटिंग से यह साफ हो रहा था कि लोग बदलाव चाहते थे। उन्होंने बदलाव के लिए वोट किया। जहां तक कांग्रेस की बात है तो हमें और मेहनत करनी होगी।”