CRIME NEWS : मामूली विवाद में आरोपी ने हत्या को दिया अंजाम, चंद घंटों में आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

रायपुर। CRIME NEWS : राजधानी पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामूली विवाद में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी नोहर दास मानिकपुरी को चंद घंटों में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां आरोपी के विरोधी 505/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Lattest News : मामले में प्रार्थिया चन्द्रकला ठाकुर ने पुरानी बस्ती थाना में अपराध दर्ज कराया कि वह भाठागांव स्थित निमार्णाधीन मकान में मजदूरी का कार्य करती है। तथा वही निवास पर करती है। प्रार्थिया के बगल में निमार्णाधीन मकान में मजदूरी कार्य करने आये नोहर दास मानिकपुरी तथा संतोष कुमार भी रहते हैं।
Read More : Crime News : बस्तर फाइटर के जवान ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या के कारणों का नहीं चल पाया पाता…
Local News : 19 नवंबर को अचानक संतोष कुमार के झोपड़ी से मारपीट की आवाज आने लगी। तब प्रार्थिया द्वारा बाहर निकल कर देखा गया तो पाया गया कि नोहर दास मानिकपुरी संतोष कुमार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा है। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि संतोष कुमार पास में रखे फावड़ा से नोहर दास मानिकपुरी ने हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही संतोष कुमार की मौत हो गई।

Update News : पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच में जुट गई। प्राथमिक जांच से मिले साक्ष्यों और नोहर दास मानिकपुरी से पूछताछ करने पर आरोप स्वीकार कर लिया गया।