CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में हुक्के की होम डिलीवरी! प्रतिबंध के बावजूद महज 15 मिनट में ही घर तक पहुंचा रहे सामग्री, रायपुर के इन इलाकों में हो रहे डिलीवर…
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में हुक्के की होम डिलीवरी! प्रतिबंध के बावजूद महज 15 मिनट में ही घर तक पहुंचा रहे सामग्री, रायपुर के इन इलाकों में हो रहे डिलीवर...

रायपुर | CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में हुक्का पर प्रतिबंध के बावजूद इसके कारोबार में कोई कमी नहीं आई है। सरकार ने हुक्का सामग्री और हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन अब कारोबारी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के जरिए इसे बेचने में लगे हैं। जानकारी के मुअतबिक, हुक्का सामग्री, जैसे फ्लेवर, कोयला, पॉट, चिलम, पाइप आदि, आसानी से ऑनलाइन मंगाई जा सकती है और महज 15 मिनट में होम डिलीवरी भी हो जाती है। CG BREAKING
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पुलिस ने कई बार हुक्का सामग्री की जब्ती की है। मार्च 2024 में रायपुर पुलिस ने राज पान पैलेस पर छापा मारा था, जहां से 50 लाख रुपये की हुक्का सामग्री जब्त की गई। इसके बाद, नवंबर 2024 में विधानसभा पुलिस ने सतपाल फार्म हाउस में हुक्का पार्टी पर कार्रवाई की और सात आरोपियों को पकड़ा था। CG BREAKING
READ MORE: Corona Patients Cause : OMG! कोरोना वाले मरीजों में घातक बन रही यह बीमारी, रिसर्च में भी हुआ चौंकाने वाला खुलासा…
ऑनलाइन बिक्री का खुलासा
सूत्रों से पता चला कि दिल्ली के एक एड्रेस पर संचालित ऑनलाइन शॉपिंग साइट के जरिए हुक्का सामग्री बिक रही थी। शॉपिंग वेबसाइट ने 14 मिनट में हुक्का फ्लेवर डिलीवर किया। इसके अलावा, रायपुर के विभिन्न इलाकों में, जैसे कटोरा तालाब, शंकर नगर, और पंडरी में यार्ड बनाए गए हैं, जहां से हुक्का प्रोडक्ट्स डिलीवर किए जा रहे हैं। CG BREAKING
READ MORE: Aamir Khan : 59 की उम्र में आमिर खान को फिर हुआ इस लड़की से प्यार? जल्द करने वाले हैं तीसरी बार शादी! फैंस भी हैरान…
हुक्का बार और होटल्स में परोसने का मामला
हुक्का पर प्रतिबंध के बावजूद रायपुर और आसपास के होटलों और फार्म हाउस में अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है। यहां बिना लाइसेंस शराब भी पिलाई जा रही है, और इस पर पुलिस कार्रवाई की जाती है, लेकिन रसूखदारों के प्रभाव के कारण कार्रवाई में प्रभावी परिणाम नहीं आ रहे हैं। CG BREAKING
READ MORE: Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में एक साथ 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन! 7.51 करोड़ रुद्राक्ष से तैयार किए, देखने के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ रहा सैलाब
छत्तीसगढ़ में हुक्का से जुड़े नियम
20 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने हुक्का बार के संचालन को अवैध घोषित किया था। इस संशोधन के तहत हुक्का बार संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया और यदि कोई व्यक्ति हुक्का बार चलाता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ गैर-जमानतीय अपराध दर्ज होगा, जिसमें 1 से 3 साल तक की सजा और 10 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। हुक्का पीने वालों पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है, जो 1,000 से 5,000 रुपये तक हो सकता है। CG BREAKING