Viral News : OMG! ब्राजील में 40 करोड़ रुपये में बिककर भारतीय गाय ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, खासियत जानकार आप भी चौक जाएंगे
Viral News : OMG! ब्राजील में 40 करोड़ रुपये में बिककर भारतीय गाय ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, खासियत जानकार आप भी चौक जाएंगे

नई दिल्ली | Viral News : ब्राजील के मिनास गेरैस में इन दिनों एक विशेष पशु मेला लगा है, जिसमें भारतीय नस्ल की गायों की बिक्री हो रही है। इस मेले में सबसे महंगी बिकने वाली गाय का नाम वियाटिना-19 है, जिसे 40 करोड़ रुपये में खरीदा गया। वियाटिना-19, एक नेल्लोर नस्ल की गाय है, जो मुख्य रूप से भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पाई जाती है। Viral News
वियाटिना-19 न केवल खूबसूरत दिखती है, बल्कि इसमें कई अद्वितीय गुण भी हैं। इस गाय ने मिस साउथ अमेरिका का टाइटल भी जीता था, जिसके बाद से यह गाय चर्चा का केंद्र बन गई। इसके बछड़ों को कई देशों में भेजा गया है ताकि इससे बेहतर नस्ल की गायें तैयार की जा सकें। यही कारण है कि जब इस गाय के लिए बोली लगाई गई, तो एक ग्राहक ने इसे 40 करोड़ रुपये तक की बड़ी राशि में खरीदने का फैसला किया। Viral News
READ MORE: IPS GP Singh : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने IPS जीपी सिंह के खिलाफ ECIR को किया निरस्त, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का लगा था आरोप
नेल्लोर नस्ल की गायों को ऑन्गोल ब्रीड भी कहा जाता है। इन गायों की खासियत यह है कि ये अत्यधिक गर्म और कठिन परिस्थितियों में भी रह सकती हैं, और इनकी दूध देने की क्षमता प्रभावित नहीं होती। आमतौर पर गर्म मौसम में गायों का दूध कम हो जाता है, लेकिन नेल्लोर नस्ल की गायें इसमें अलग होती हैं। इनके शरीर की इम्यूनिटी भी बहुत मजबूत होती है, जिससे वे बीमारियों से अच्छी तरह से लड़ पाती हैं। यही कारण है कि इन गायों की दुनियाभर में भारी मांग है। Viral News
READ MORE: IND vs ENG 1st ODI : इंग्लैंड ने भारत को दिया 249 रनों का लक्ष्य, हर्षित राणा और जडेजा ने लिए 3-3 विकेट
नेल्लोर गायें कम देखभाल के साथ भी कठिन परिस्थितियों में जीवित रह सकती हैं। इनका सफेद फर और कंधे पर ऊंचा हंप होता है, और वे ऊंटों की तरह लंबी अवधि तक खाने और पानी को स्टोर कर सकती हैं। इसके चलते ये गायें रेगिस्तान जैसे गर्म और सूखे इलाकों में आसानी से रह सकती हैं। यह विशेषता उन्हें दुनिया भर में एक बेहतरीन विकल्प बनाती है, खासकर तब जब चारे की कमी हो। इन गायों का फैट स्टोरेज सिस्टम उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में भी स्वस्थ रहने में मदद करता है। Viral News
READ MORE: BREAKING NEWS : एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का बड़ा मामला, कस्टम विभाग ने 10 किलोग्राम सोने के सिक्के किए जब्त
नेल्लोर नस्ल की गायों की बढ़ती मांग को देखते हुए, इन गायों की कीमत में वृद्धि हो रही है। ब्राजील में इन गायों का पालन 1800 से किया जा रहा है, और अब यह नस्ल वहां भी बहुत लोकप्रिय हो चुकी है। उनके मजबूत रोग प्रतिरोधक तंत्र और गर्मी में सहनशीलता ने इन्हें दुनिया भर में एक प्रमुख नस्ल बना दिया है। Viral News