Big Breaking : पूर्व मंत्री के सीडी कांड की सुनवाई फिर टली, अब इस दिन होगी सुनवाई
Sex CD Scandal : पूर्व मंत्री के सीडी कांड की सुनवाई फिर टली, अब इस दिन होगी सुनवाई

रायपुर। Big Breaking : बहुचर्चित अश्लील सीडी कांड की सुनवाई एक बार फिर टल गई है। मंगलवार को विशेष सीबीआई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसे 25 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने जानकारी दी कि किसी कारणवश आज सुनवाई नहीं हो पाई। यह मामला 2018 से लंबित है।
Big Breaking : क्या है पूरा मामला?
अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया था जब एक सेक्स सीडी सामने आई। यह कथित रूप से तत्कालीन भाजपा सरकार में लोक निर्माण मंत्री रहे राजेश मूणत की बताई जा रही थी। मामला रायपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया था। इस दौरान कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण को भाजपा की साजिश करार दिया था।
Read More : sex cd scandal : सेक्स सीडी कांड : 7 साल बाद रायपुर कोर्ट सुनवाई आज, सभी 6 आरोपी होंगे पेश. पढ़िए क्या था पूरा मामला (Big Breaking)
Big Breaking : सितंबर 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर साजिश रचने का आरोप लगा था, लेकिन उन्होंने जमानत लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने राज्यभर में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। नतीजा यह हुआ कि नवंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने।