NationalBusiness

Gold Rates : आसमान छूने लगा सोने का भाव, लगभग 1000 रूपए हुआ महंगा, जानें लेटेस्ट रेट…

Gold Rates : आसमान छूने लगा सोने का भाव, लगभग 1000 रूपए हुआ महंगा, जानें लेटेस्ट रेट...

नई दिल्ली। Gold Rates : सोने के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज फिर सोना और चांदी दोनों के दामों में तेजी दर्ज की गई है। सोना अब 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गया है, जबकि चांदी 93400 रुपये से अधिक प्रति किलोग्राम के आंकड़े पर पहुंच गया हैं।

Read More : Latest Gold Rates : आ गया सोना खरीदने का सुनहरा मौका, इतने रुपए गिर गए दाम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Rates : आज के ताजा दाम
राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 82,963 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 93,475 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

Todays Gold-Silver Price
Todays Gold-Silver Price

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोमवार की सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 82,094 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (मंगलवार) बढ़कर 82,963 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसी तरह, चांदी के दामों में भी तेजी देखी गई है।

Gold Rates : 22 कैरेट गोल्ड के रेट
IBJA की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आज विभिन्न शुद्धता वाले सोने के दाम इस प्रकार हैं:

– 995 शुद्धता – 82,631 रुपये प्रति 10 ग्राम
– 916 (22 कैरेट) शुद्धता – 75,994 रुपये प्रति 10 ग्राम
– 750 (18 कैरेट) शुद्धता – 62,222 रुपये प्रति 10 ग्राम
– 585 (14 कैरेट) शुद्धता – 48,533 रुपये प्रति 10 ग्राम

Read More : Gold Silver Rates : सोना फिर हो गया महंगा, इतने रूपए बढ़ गए दाम, खरीददारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट्स…

Gold Rates : कैसे करें सोने-चांदी के रेट चेक?
अगर आप सोने और चांदी की कीमतों की ताजा जानकारी पाना चाहते हैं, तो इसे मिस्ड कॉल के जरिए भी जान सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, IBJA की आधिकारिक वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर भी आप रोजाना सुबह और शाम के दाम देख सकते हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button