
नई दिल्ली | Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार 3 फरवरी (सोमवार) को शाम 6 बजे समाप्त हो गया। वोटिंग 5 फरवरी को होगी, और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन विभिन्न राजनीतिक दलों और उनके दिग्गज नेताओं ने जनता से संपर्क साधा। Delhi Election 2025 5 फरवरी को दिल्ली के 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। Delhi Election 2025
चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इस संबंध में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल या चुनाव सर्वेक्षण के परिणामों पर प्रतिबंध रहेगा। Delhi Election 2025
READ MORE: CG BREAKING : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान पटवारियों ने कर दी ये बड़ी गड़बड़ी, 74 को नोटिस जारी…
दिल्ली में मतदान के लिए 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसके साथ ही 733 पोलिंग बूथ दिव्यांगों के लिए निर्धारित किए गए हैं। Delhi Election 2025
READ MORE: BIG BREAKING : महादेव सट्टा एप मामले में रायपुर जेल में बंद आरोपी गिरीश तलरेजा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 10 महीने से था सलाखों के पीछे
वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा के तहत 7,553 पात्र मतदाताओं में से 6,980 लोगों ने पहले ही अपना वोट डाल दिया है। यह सुविधा 24 जनवरी से शुरू हुई थी और 4 फरवरी तक जारी रहेगी। Delhi Election 2025
READ MORE: Chhattisgarh New DGP : DGP अशोक जुनेजा का कार्यकाल समाप्त, 3 नामों में से इस सीनियर IPS अफसर को मिल सकती है जिम्मेदारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 7 जनवरी को आचार संहिता लागू की गई थी, जिसके बाद इसके उल्लंघन के 1000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 33,434 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। Delhi Election 2025
READ MORE: CG BREAKING : सुरक्षाबलों ने 8 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर, SLR राइफल सहित अन्य सामग्री बरामद
चुनाव आयोग ने दिल्ली में पारा मिलिट्री फोर्स की 220 कंपनियां तैनात की हैं। इसके साथ ही 19,000 होम गार्ड्स और 35,626 दिल्ली पुलिस के जवानों को भी चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया है।