CG News : आज मुख्यमंत्री साय अपने एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे बलरामपुर, श्रीकोट आश्रम में मां पूर्णिमा के मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल
CG News : आज मुख्यमंत्री साय अपने एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे बलरामपुर, श्रीकोट आश्रम में मां पूर्णिमा के मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

राकेश भारती, कुसमी / बलरामपुर | CG News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बलरामपुर जिले के श्रीकोट आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने मां पूर्णिमा के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। CG News यह कार्यक्रम 30 जनवरी 2025 से 3 फरवरी 2025 तक पांच दिवसीय यज्ञ के रूप में आयोजित किया गया था, जिसमें हजारों श्रद्धालु महिला और पुरुष भक्तगण पूजा अर्चना करते हुए शामिल हुए। CG News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दोपहर 1:30 बजे हेलीकोप्टर द्वारा श्रीकोट आश्रम में पहुंचकर मां पूर्णिमा के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना की। इसके बाद, उन्होंने श्रीकोट आश्रम के अन्य देव स्थलों पर भी पूजा अर्चना की और वहां उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित किया। CG News
READ MORE: CG BREAKING : 4 दिन पूर्व हुई हत्या के आरोपी गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग के चलते महिला को धोखा देकर घर बुलाया, और उतार दिया था मौत के घाट
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें श्रीकोट आश्रम में आकर इस महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि यह गुरु महाराज और मां पूर्णिमा की कृपा का परिणाम है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने श्रद्धालु भक्तों से सनातन धर्म की रक्षा करने, उसे बनाए रखने और हमेशा श्रद्धा भक्ति के साथ अपने धर्म का पालन करने की अपील की। CG News
READ MORE: CG Crime : कबीर नगर पुलिस ने 12 किलोग्राम गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय आरोपियों को किया गिरफ्तार
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, कुसमी एसडीएम करुण डहरिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामलखन पैकरा और रामकिशुन सिंह सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। CG News
READ MORE: CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के 11 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों को मिली आईएएस पदोन्नति, लिस्ट में देखिए कौन-कौन है शामिल…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीकोट आश्रम में पूजा अर्चना करने के बाद सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के निवास स्थान पर भोजन किया और फिर हेलीकाप्टर से रायपुर लौट गए। इस यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय समाज प्रमुखों और सुरक्षा अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। CG News