viral video : सिर चढ़कर बोलने लगा सत्ता का नशा!, भाजपा विधायक रिकेश सेन दिखे धमकाते…

रायपुर। viral video : प्रदेश में भाजपा सरकार को अभी 10 महीने ही हुये हैं। और सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोलने लगा है। आज एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा विधायक रिकेश सेन धमकाते दिख रहे हैं। इस वीडियो की चर्चा आज राजधानी से लेकर प्रदेश के कोने-कोने में हो रही है।
आपको बता दें कि वीडियो में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एक व्यक्ति के गर्दन में हाथ रखकर धमकाते साफ दिखाई दे सकते हैं। शायद उनको वीडियो वायरल होने का डर नहीं रहा होगा। तभी बेखौफ भीड़ के बीच में किसी धमका रहे हैं।
दरसल, कुरूद के नकटा तालाब का नामकरण स्वर्गीय शारदा सिन्हा के नाम पर करने का ग्रामीणों विरोध कर रहे थे। तभी विधायक धक्का मारकर डराने की कोशिश करने लगे।
Read More : Viral World : पूर्व राष्ट्रपति को कोर्ट ने सुनाई 20 साल कैद की सजा, आय से अधिक संपत्ति का है मामला
इस पर ग्रामीणों का कहना है छत्तीसगढ़ के तालाब का नामकरण करना है तो छत्तीसगढ़ के कलाकारों के नाम से होना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है स्वर्गी शारदा सिन्हा बिहार कोकिला के नाम से जानी जाती हैं। उनका हम पूरा-पूरा सम्मान करते हैं।
ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि तालाब का नाम स्वर्गीय देवदास बंजारे जो कि अंतरराष्ट्रीय पंथी नित्य के धरोहर थे। के नाम पर होना चाहिए। न कि स्व. भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा के नाम पर।
Read More : Viral Video : विजय शर्मा गृहमंत्री नहीं गिरहा मंत्री हैं, जब से जीतकर कर आये हैं कवर्धा को ग्रहण लगा हुआ है…
viral video : वहीं मामले की जनकारी लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुये लिखा है-भाजपाईयों का सत्ता का रौब का खेल शुरू! भाजपा विधायक रिकेश सेन ये जो एक व्यक्ति की गर्दन पकड़े हुए हैं और उन्हें धमका रहे हैं वो वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन हैं। और जिनसे बात हो रही है वो छत्तीसगढ़ की जनता है। विधायक के मतदाता। जनता याद नहीं रखेगी कि उनके जन प्रतिनिधि ने उनसे कैसा व्यवहार किया? यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा।
ये जो एक व्यक्ति की गर्दन पकड़े हुए हैं और उन्हें धमका रहे हैं वो वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन हैं।
और जिनसे बात हो रही है वो छत्तीसगढ़ की जनता है। विधायक के मतदाता।
जनता याद नहीं रखेगी कि उनके जन प्रतिनिधि ने उनसे कैसा व्यवहार किया?
यही है भाजपा का चाल, चरित्र और… pic.twitter.com/tNx0WFRByU
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 7, 2024