जागरूक महिला समितियों द्वारा समाज सेवा की मिसाल, मरीजों को फल वितरित कर दी शुभकामनाएं
जागरूक महिला समितियों द्वारा समाज सेवा की मिसाल, मरीजों को फल वितरित कर दी शुभकामनाएं

गणेश तिवारी/ मनेंद्रगढ़ : राजनगर एसईसीएल क्षेत्र के अंतर्गत जागृति महिला समिति हरदेव क्षेत्र और श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल के अध्यक्ष पूनम मिश्रा व उनके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर समाज के प्रति जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए, हरदेव क्षेत्र की जागृति महिला समिति की अध्यक्ष विनीता शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय चिकित्सालय महेंद्रगढ़ में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान, महिला समिति की अध्यक्ष विनीता शर्मा ने मरीजों को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जागृति महिला समिति की सदस्य श्रीमती पुष्पा सिंह, सविता सिंह, बिश्नोई, पूनम रानी, शांति सिंह, निशा, ज्योति, और प्रगति जैसी महिलाओं ने भी सहयोग किया। इन सभी महिला सदस्यों ने हमेशा अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद की है और समाज में अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित किया है। महिला समितियां समय-समय पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कई प्रकार के कार्य करती रहती हैं।