ChhattisgarhNational

Trains Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने रद्द की ये ट्रेनें, असुविधा से बचने के लिए देखें लिस्ट…

Trains Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने रद्द की ये ट्रेनें, असुविधा से बचने के लिए देखें लिस्ट...

रायपुर। Cancelled Trains : छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को फिर एक बार असुविधा का सामना करना पड़ेगा। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने आगामी 2 से 5 फरवरी के बीच 8 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। ट्रेनों को रद्द करने का कारण ट्रैफिक और पावर ब्लॉक है, जो बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लांचिंग कार्य के लिए आवश्यक है।

Read More : Trains Cancelled : प्रयागराज महाकुंभ जानें वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर! ये ट्रेने हुई रद्द, जानें वजह…

Trains Cancelled : रद्द की गई ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:

– 02 फरवरी 2025 को 68719 (बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर)
– 02 फरवरी 2025 को 68728 (रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर)
– 02 फरवरी 2025 को 68734 (बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर)
– 02 फरवरी 2025 को 68733 (गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर)
– 04 फरवरी 2025 को 58201 (बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर)
– 04 फरवरी 2025 को 58207 (रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर)
– 05 फरवरी 2025 को 58208 (जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर)
– 05 फरवरी 2025 को 58204 (रायपुर-कोरबा पैसेंजर)

इसके अलावा, दो अन्य ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा। रेलवे द्वारा लिया गया यह निर्णय बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले इन बदलावों की जानकारी प्राप्त कर लें।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button