नहीं रहीं Bhojpuri गायिका Sharda Devi Sinha, 72 की उम्र दुनिया को कही अलविदा…

नई दिल्ली। Bhojpuri की लोकगायिका Sharda Devi Sinha का आज निधन हो गया है। उन्होंने आज 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ले ली है। गायिका के प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। घटना की पुष्टि बेटे अंशुमन सिन्हा ने की है। बेटे ने सिंगर के इंस्टाग्राम पोस्ट में तस्वीर साझा करते हुये लिखा है-आप सब की प्रार्थना और प्यार मां पर बना रहे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप से हम सब के बीच नहीं रहीं।
आपको बता दें कि सोमवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वे 2018 से मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही थी। जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। बेटे अंशुमन ने हेल्थ अपडेट जारी किया था। वहीं सिंगर Sharda Devi Sinha पति के निधन के बाद से शॉक में थी। पति ब्रज किशोर को 80 की उम्र में ब्रेन हेम्बरेज हो गया था।
Read More : Bad News : एक व्यक्ति की नाकारापन की सजा भुगत रही प्रदेश की पूरी जनता! भरोसा खोती पुलिस, उग्र होती भीड़, आखिर जिम्मेदार कौन… Sharda Devi Sinha
प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने लोकगायिका के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है-सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!
वहीं भोजपुरी एक्टर व गायक Ravikishan ने ट्वीट करते हुये लिखा है-स्वर की देवी हमारे संस्कृति के पहचान जिनके आवाज के बिना छठ पर्व शादी विवाह सब अधूरा होता है आज छठी मईया मां शारदा सिन्हा जी को अपने पास बुला लिए। छठी मईया इनको स्वर्ग प्रदान करे.