ChhattisgarhPolitical

Congress Manifesto : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, महिलाओं को हर महीने 25 हजार, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का किया गया वादा

Congress Manifesto : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, महिलाओं को हर महीने 25 हजार, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का किया गया वादा

नई दिल्ली। Congress Manifesto : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए दिल्लीवासियों के लिए 5 प्रमुख गारंटियों का वादा किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि “गारंटी” शब्द का इस्तेमाल कांग्रेस ने सबसे पहले कर्नाटक चुनाव के दौरान किया था। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य जनता को यह विश्वास दिलाना है कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। यह गारंटी केवल पार्टी की प्रतिबद्धता नहीं है, बल्कि जनता का अधिकार है।”

Read More : AAP CG Manifesto : AAP ने जारी किया गारंटी पत्र! 30 गारंटियों के साथ नगरीय निकाय चुनाव में जनता को लुभाने की तैयारी, देखिए क्या-क्या है शामिल

कांग्रेस की दिल्लीवासियों के लिए 5 प्रमुख गारंटियां इस प्रकार हैं:

1. महिला सशक्तिकरण: हर गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे।
2. स्वास्थ्य सुविधा: सभी दिल्ली निवासियों को 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, जिसमें मुफ्त दवाइयां और जांच शामिल हैं।
3. युवाओं के लिए रोजगार: सभी बेरोजगार युवाओं को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर में एक साल की अप्रेंटिसशिप का अवसर दिया जाएगा, जिसके दौरान उन्हें हर महीने 8,500 रुपये मिलेंगे। Congress Manifesto
4. राशन और गैस सिलेंडर: 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, हर महीने 5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 किलो कुकिंग ऑयल, 6 किलो दाल, और 250 ग्राम चाय पत्ती के साथ मुफ्त राशन किट दी जाएगी।
5. मुफ्त बिजली: सभी पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। Congress Manifesto

 

 

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button