ChhattisgarhPolitical

CG Breaking : BJP में बगावत! जिला उपाध्यक्ष ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन, कार्यकर्ताओं की अनदेखी का लगाया आरोप…

CG Breaking : BJP में बगावत! जिला उपाध्यक्ष ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन, कार्यकर्ताओं की अनदेखी का लगाया आरोप...

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | CG Breaking : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान नगर पंचायत में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके गिरीराज किशोरदास ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में गिरीराज ने कांग्रेस जॉइन की। CG Breaking

गिरीराज किशोरदास ने भाजपा में कार्यकर्ताओं की अनदेखी और परिवारवाद को लेकर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा अब सिर्फ परिवारवाद की राजनीति कर रही है और पार्टी नेतृत्व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनभावनाओं को नजरअंदाज कर निर्णय ले रहा है। कांग्रेस की नीतियों और भूपेश बघेल के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने यह कदम उठाया। CG Breaking

READ MORE: CG Breaking : कांग्रेस ने 2 नगर निगम और 7 पालिकाओं के पार्षद प्रत्याशियों का किया ऐलान, लिस्ट में देखिए किसे कहां बनाया उम्मीदवार…

भाजपा प्रत्याशी शीतल जैन का विरोध बढ़ा

भाजपा ने छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता खुबचंद पारख की बेटी शीतल जैन को प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन उनकी उम्मीदवारी के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। आज ही भाजपा की पार्षद शैव्या वैष्णव ने शीतल जैन को टिकट देने का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि यह परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली कार्रवाई है, जो क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के सम्मान के खिलाफ है। CG Breaking

READ MORE:  AAP CG Manifesto : AAP ने जारी किया गारंटी पत्र! 30 गारंटियों के साथ नगरीय निकाय चुनाव में जनता को लुभाने की तैयारी, देखिए क्या-क्या है शामिल

गिरीराज किशोरदास के कांग्रेस में शामिल होने और भाजपा के भीतर बढ़ते विरोध ने छुईखदान में राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह से बदल दिया है। कांग्रेस इस मौके को अपने लिए बड़ा लाभ मान रही है, जबकि भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। CG Breaking

READ MORE:  CG Politics : इस्तीफा का दौर शुरू, 2 ब्लॉक अध्यक्ष सहित 1 उपाध्यक्ष ने पद से सौंपा इस्तीफा, कांग्रेस में टिकट काटने से बढ़ी नाराजगी

आगामी चुनाव में नई राजनीतिक धारा

छुईखदान नगर पंचायत में आगामी नगर पंचायत चुनाव अब और दिलचस्प हो गए हैं। भाजपा के भीतर विरोध और गिरीराज किशोरदास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद, राजनीतिक तापमान और भी गरम हो गया है। अब देखना यह होगा कि गिरीराज किशोरदास का यह कदम कांग्रेस और भाजपा दोनों पर किस तरह से असर डालता है, और आगामी चुनाव में किस दल को इसका फायदा होता है। CG Breaking

READ MORE:  Actress Mamta Kulkarni : ममता कुलकर्णी के संन्यास पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, रामदेव बोले: ‘किसी को भी महामंडलेश्वर बना दिया जाता है’

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button