Uncategorized
Tilda Nevra : संजय केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, क्षेत्र में मच गई अफरा-तफरी, देखें वीडियो
Tilda Nevra : संजय केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, क्षेत्र में मच गई अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Tilda Nevra : तिल्दा नेवरा/अजय नेताम : तिल्दा ब्लॉक के औद्योगिक क्षेत्र ग्राम बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दो घंटे से लगातार भारी ब्लास्टिंग हो रही है, जिससे क्षेत्रवासी दहशत में हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
Tilda Nevra : मिली जानकारी के अनुसार, पेंट बनाने वाली इस फैक्ट्री में सुबह लगभग आठ बजे एक टैंकर में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि पूरा प्लांट इसकी चपेट में आ चुका है और अब भी भारी ब्लास्ट हो रहे हैं। मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है।