Health News : तेजी से मौत का कारण बनती हैं ये बीमारियां, इलाज का भी नहीं मिलता मौका…लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं चेकअप
Health News : तेजी से मौत का कारण बनती हैं ये बीमारियां, इलाज का भी नहीं मिलता मौका...लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं चेकअप

नई दिल्ली | Health News : आजकल खराब लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के कारण कई खतरनाक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जो लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। इनमें से कुछ बीमारियां अगर समय पर इलाज किया जाए तो बच सकती हैं। Health News
जबकि कुछ ऐसी होती हैं, जो बेहद तेजी से मौत का कारण बनती हैं और इलाज का मौका भी नहीं मिलता। आइए जानते हैं ऐसी कुछ हाई रिस्क वाली बीमारियों के बारे में-
READ MORE: High Court Job Vacancy : हाई कोर्ट ने क्लर्क के 129 पदों पर निकाली भर्ती, आपके पास भी है ये योग्यता तो कर दीजिए अप्लाई
1. कार्डियक अरेस्ट
कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें अचानक दिल का धड़कना बंद हो जाता है। यह तब होता है जब दिल की मांसपेशियों को आवश्यक ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिससे दिल की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इस स्थिति में यदि तुरंत इलाज न किया जाए तो व्यक्ति की जान जा सकती है। Health News
READ MORE: Health Tips : घंटों बैठे रहने से हो सकती हैं बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
2. स्ट्रोक
स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें मस्तिष्क में रक्त आपूर्ति रुक जाती है, जिसके कारण मस्तिष्क की कोशिकाएं मरने लगती हैं। स्ट्रोक की तीन प्रमुख प्रकार होती हैं: इस्केमिक स्ट्रोक, हेमोरेजिक स्ट्रोक और ट्रांसिएंट इस्केमिक अटैक। अगर इसका इलाज तुरंत न किया जाए तो मरीज की जान जा सकती है।
READ MORE: Health Tips : इन 8 आसान स्टेप्स से पाएं गहरी और आरामदायक नींद, जानिए विशेषज्ञों की सलाह…
3. मेनिन्जाइटिस
मेनिन्जाइटिस (Meningitis) एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आस-पास के ऊतकों को प्रभावित करता है। यह संक्रमण बैक्टीरिया या वायरस के कारण हो सकता है। अगर इसका इलाज न किया जाए तो जान का खतरा हो सकता है। Health News
READ MORE: Health Tips : सर्दी के मौसम में रोजाना सुबह पिएं ये चीजे, दिनभर शरीर रहेगा एनर्जेटिक, स्वास्थ्य भी होगा तंदरुस्त
4. सेप्टिसीमिया
सेप्टिसीमिया (Septicemia) एक गंभीर संक्रमण है, जो रक्त में फैलकर शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुँचाने लगता है। यह बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण हो सकता है। इसमें इलाज में देर होने पर व्यक्ति की जान जा सकती है।
READ MORE: Health Tips : चुटकीभर जायफल पाउडर से पाएं पेट से लेकर ब्लड प्रेशर तक की समस्याओं से राहत, नियमित सेवन से रहें बीमारियों से दूर
5. रेबीज
रेबीज (Rabies) एक वायरल संक्रमण है, जो आमतौर पर जानवरों के काटने से फैलता है। यह मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करता है। यदि इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा हो सकता है। इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन की जरूरत होती है। Health News
READ MORE: Health News : हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है संकेत, अगर आपको भी दिख रहा ये लक्षण तो हो जाएं सावधान
इन बीमारियों से बचने के लिए जागरूकता और समय पर इलाज बहुत जरूरी है।
Disclaimer : खबर में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।