Viral Girl Monalisa : महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा की बढ़ी मुश्किलें, खूबसूरती बन गई आफत, पढ़िए खबर
Viral Girl Monalisa : महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा की बढ़ी मुश्किलें, खूबसूरती बन गई आफत, पढ़िए खबर

Viral Girl Monalisa : हैदराबाद: प्रयागराज के महाकुंभ में अपनी खूबसूरती के लिए वायरल हुई मोनी भोसले उर्फ मोनालिसा को अब अपनी प्रसिद्धि महंगी पड़ रही है। नीली और आकर्षक आंखों वाली इस लड़की को लोग बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा खूबसूरत मान रहे हैं, जिससे उनकी ज़िंदगी में परेशानी आ गई है। इंदौर से कुंभ मेले में माला बेचने आई मोनालिसा को अब अपनी जान की सलामती के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
Viral Girl Monalisa : मोनालिसा के महाकुंभ में आते ही उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, और बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए मेला स्थल पर जुट रहे हैं। इस भीड़ के बीच मोनालिसा खुद को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भीड़ का शिकार होती दिख रही हैं।
Viral Girl Monalisa : यह वीडियो वॉयस ऑफ राजस्थान नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में मोनालिसा, जो लाल सूट पहने हुए हैं, को भारी भीड़ से बचते हुए देखा जा रहा है। उनके परिवार के लोग भी उन्हें सुरक्षित रखने के लिए मदद कर रहे हैं। मोनालिसा ने अपना चेहरा दुपट्टे से ढक रखा है और एक महिला ने उनके ऊपर चादर डाल दी है, जबकि उनके करीबी रिश्तेदार उन्हें भीड़ से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
Viral Girl Monalisa : लोगों का गुस्सा और प्रतिक्रिया
Viral Girl Monalisa : इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह लड़की बहुत खतरे में है, पुलिस को इसे सुरक्षा देनी चाहिए।” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकतें ठीक नहीं हैं।” कुछ यूजर्स ने भी अपनी चिंता जताई, “लोग क्यों नहीं समझ रहे कि वह बस एक लड़की है?
Viral Girl Monalisa : वहीं कुछ लोग मोनालिसा की तरफदारी करते हुए कहते हैं, “लोगों की मानसिकता क्या हो गई है? वे धार्मिक स्थल पर पूजा-पाठ करने की बजाय बेकार की चीजों में ध्यान लगा रहे हैं। इसके अलावा, मोनी भोसले का एक और नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ब्यूटी पार्लर ने उनका मेकओवर किया है, और यह भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।