CG Municipal Elections : पहले दिन 7 नामांकन दाखिल, रायपुर जिले से दर्ज हुए 3 नामांकन, जानें अन्य जिलों का हाल
CG Municipal Elections : पहले दिन 7 नामांकन दाखिल, रायपुर जिले से दर्ज हुए 3 नामांकन, जानें अन्य जिलों का हाल

रायपुर। CG Municipal Elections : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। बुधवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कुल 7 नामांकन दाखिल किए गए। इनमें 4 नामांकन महापौर पद के लिए और 3 नामांकन पार्षद पद के लिए दर्ज हुए। रायपुर जिले से 3 नामांकन हुए, जबकि अन्य 32 जिलों में पहले दिन नामांकन प्रक्रिया सुस्त रही।
CG Municipal Elections : बिलासपुर में 1, मुंगेली में 2 और सरगुजा में 1 नामांकन दर्ज किए गए। शेष 30 जिलों में पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन की सूची जारी कर दी है, जिसमें विभिन्न जिलों से उम्मीदवारों की स्थिति देखी जा सकती है।
Read More : municipal elections : छत्तीसगढ़ में आज से लागू हो सकती हैं आचार संहिता, नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान
CG Municipal Elections : चुनाव शेड्यूल: नगरीय निकाय और पंचायत
– नगरीय निकाय चुनाव:
– नामांकन प्रक्रिया: 22 जनवरी से 28 जनवरी तक।
– नाम वापसी: 31 जनवरी तक।
– वोटिंग: 11 फरवरी।
– परिणाम: 15 फरवरी।
– इस बार चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होंगे।
– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: CG Municipal Elections
– नामांकन प्रक्रिया: 27 जनवरी से शुरू।
– नाम वापसी: 6 फरवरी।
– वोटिंग: 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में।
– परिणाम: 18, 21 और 24 फरवरी।
कहां-कहां होंगे चुनाव?
इस बार राज्य के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होंगे, जिनमें शामिल हैं:
1. रायपुर
2. बिलासपुर
3. अंबिकापुर
4. कोरबा
5. चिरमिरी
6. जगदलपुर
7. दुर्ग
8. धमतरी
9. राजनांदगांव
10. रायगढ़
इसके अलावा: CG Municipal Elections
– 49 नगर पालिकाएं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव होंगे।
– पंचायत स्तर पर:
– जिला पंचायत सदस्य: 433 पद।
– जनपद पंचायत सदस्य: 2973 पद।
– ग्राम सरपंच: 11672 पद।
– वार्ड पंच: 1,60,180 पद।